किसानों ने भी किया भूमि बचाओ योग ग्यारह माह से कर रहे हैं आंदोलन योग – बाजवा
ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आंदोलनकारी किसानों ने भी योग करते हुए अपने भूमिधरी अधिकारों की मांग की।पिछले 11 माह से तहसील परिसर में बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारी किसानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न योग मुद्राओं में सरकार से भूमधरी अधिकारों की मांग की।भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि बाजपुर के हजारों किसान मजदूर व्यापारी परिवार पिछले 4 साल से बेहद परेशान है और भूमिधरी अधिकारों को लेकर पिछले 327 दिन से तहसील परिसर में धरना देते हुए आंदोलन योग कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई हल अभी नहीं किया गया।आज आंदोलनकारी किसान भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करते हुए अपने अधिकारों की गुहार लगा रहे हैं।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड़ा, सुरजीत सिंह अग्निहोत्री,हरदेव सिंह,मलूक सिंह, शेर सिंह,मनजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, मकसूद सैफी, सुरेश गोयल, नत्था सिंह, राजकिशोर सिंह, केपी सिंह आदि थे।
भूमि बचाओ आंदोलन को आज 327 वा दिन क्रमिक अनशन पर बैठे किसान
बाजपुर।आज क्रमिक अनशन पर सुरेश गोयल, नत्था सिंह, मकशूद सैफी, मनजीत सिंह रंधावा, रंजीत सिंह को भूमि बचाओ मुहिम के जगतार सिंह बाजवा, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने माल्यार्पण कर बैठाया।
Post Comment