प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या: शव मिलने से सनसनी
ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241125-WA0058.jpg)
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241125-WA0059.jpg)
फर्रुखाबाद।
प्रेमी युगल किशोरी एवं शनि पाल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। निर्माणाधीन मकान में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शनि थाना मऊ दरवाजा के ग्राम नगला खैरबंद निवासी प्रमोद पाल का युवा पुत्र था। वह पीओपी का कार्य करता था। 15 वर्षीय किशोरी कई दिन पूर्व रात में शनि के साथ चली गई थी। दोनों के शव आज सुबह ग्राम कुइयांबूट में मास्टर हीरालाल शाक्य के खेत के पश्चिमी और बने निर्माणाधीन मकान में पड़े देखे जाने पर सनसनी फैल गई।
किशोरी का अर्धनग्न शव कमरे के अंदर पड़ा था जबकि शनि का शव कमरे के बाहर हैंडपंप के पास खुले में पड़ा था। मकान के बाहर झाड़ियों में बाइक नंबर यूपी 76 ए एच/ 1176 खड़ी थी। दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर है। किशोरी के पास झोला आदि सामान रखा था झोले में सल्फास की शीशी मिली। सूचना मिलने पर किशोरी की मां सुदामा देवी एवं चाची रेखा आदि परिजन मौके पर पहुंचे। श्रीमती रेखा ने पुलिस पर लड़की गायब होने की रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाकर हंगामा मचाया कि मैं रिपोर्ट लिखाने थाने गई थी।
और एसपी के यहां भी गई।
रेखा ने बताया की लड़की ने चार दिन को रात के समय मां-बाप को जहरीला पदार्थ खिलाया था रात में ही लड़की घर से चली गई थी हम लोग लड़की को तलाश कर रहे थे। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने महिला को बताया कि लड़की के गायब होने की सूचना दर्ज है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह सीओ सिटी सुश्री एश्वर्या उपाध्याय थाना अध्यक्ष बलराज भाटी भाटी चौकी इंचार्ज नर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को झोले में शनी पाल का आधार कार्ड मिला।
पुलिस को पता चला की मोटरसाइकिल ग्राम देवरामपुर निवासी शनी बाथम पुत्र गंगाराम की है। बिना पंचनामा भर शवों को ले जाया गया।
बताया गया की कई दिन पूर्व शनि के परिजन मकान में ताला लगाकर लगा कर चले गए।
अविवाहित शनी अपने पिता व छोटी बहन के साथ गांव के विजय शाक्य के मकान में करीब 5 वर्षों से किराए पर रहता था। बताया गया कि किशोरी का विवाह तय कर दिया गया था।
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया की दोनों शव जंगल क्षेत्र के अधबने मकान में मिले हैं जिनकी शिनाख्त हो गई है दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। मौके पर सल्फास का पाउच व अन्य साक्ष्य मिले हैं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असलियत का पता चलेगा।
Post Comment