ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के लाख बहोसी पक्षी बिहार में बीते दिनों शिकारियों द्वारा पक्षियों का शिकार होने की खबर पर भले ही जिले के पर्यटन विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में जुटे हों पर वहीं जिले के दूसरे पर्यटन स्थल पर शिकारियों द्वारा धड़ल्ले से पक्षियों के मारे जाने के मामले में अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कोई सख्त रुख नहीं अपनाया है। बता दें कि, बीते दिनों में जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर के मजरा सोनपुर्वा में एक विशाल सरकारी तालाब बीते काफी लंबे समय से एक पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात हो चुका है। यहां बड़ी संख्या में देशी विदेशी पक्षियों का आवागमन भी बड़ी संख्या में होता है। कन्नौज और कानपुर देहात की रसूलाबाद सीमा के विषधन गांव से सटे उपरोक्त गांव सोनपुरवा में स्थित विशाल तालाब में पक्षियों का बड़ी संख्या में आना और उनका कलरव जहां गांव के ग्रामीणों से लेकर हर किसी को अपनी चहचहाती कलरव से अपनी ओर खींच रहा हो, वहीं शातिर किस्म के शिकारियों की यहां भी नजर लग गई है। विगत दिन यहां शिकारियों ने गीले आटे में जहरीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे यहां बड़ी संख्या में विदेशी पक्षियों की मौत भी हो गई थी।
नॉर्दन यूरोप से आने वाले पिंटेंल पक्षियों के शव मिलने से तालाब किनारे बसे ग्रामीणों में हड़कंप मचा गया।
बन विभाग की टीम के अधिकारी यहां पहुंचे तो यहां मृतक अवस्था में मिले पक्षियों को जहरीला पदार्थ देकर मारे जाने की बात सामने आई। ग्रामीण बताते हैं कि, यहां भी शिकारियों की नजर गांव के रमणीय स्थल को लग गई है। निर्दोष और बेहद सुंदर नजर आने वाले पक्षियों का शिकार करके शिकारी तत्व इन पक्षियों के मांस की बिक्री करते हैं।
फिलहाल जहां ग्रामीणों में शिकारियों को लेकर आक्रोश व्याप्त है, वहीं अब शिकारियों की धरपकड़ को लेकर ग्रामीण भी अपने पर्यटन स्थल को बचाने के लिये इन अराजक तत्वों पर अपनी नजरें गढ़ा चुके हैं। जिले के अधिकारियों के उपरोक्त मामला संज्ञान में आने के बाद अब तालाब की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं।
देखना यह है कि गांव का उपरोक्त पर्यटन स्थल कहा जाने वाला यह तालाब आने वाले समय में कितना सुरक्षित हो पायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।