ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन



उत्तराखंड
बाजपुर /उधमसिंह नगर: जम्मू कश्मीर के पहलगांम में हुए आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता एव किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने शहीद भगत सिंह चौक पर सभा को संबोधित करते हुए कहा आज हमारा पहला जत्था 20 लोगों का पहलगाम के लिए रवाना होना था केंद्र गृह मंत्रालय को हमारे द्वारा पत्र लिखा गया कि हमें पहलगाम जाने की परमिशन दी जाए आज रविवार होने के कारण संपर्क नहीं हो पा रहा।जिस करण हमारा जत्था आज नहीं जा पाएगा। उन्होंने कहा देश के सर्वधर्म समाज के युवा जम्मू एंड कश्मीर एवं पहलगाम में आतंकवादियों से युद्ध लड़ने के लिए तैयार हैं। केंद्र सरकार उन्हें इजाजत दे दे फिर दिखाई जाए देश का युवा हम क्या कर सकते हैं।आतंकवाद की सांसे रोकने का उन्होंने कहा है केंद्र सरकार जल्द ही इस पर निर्णय ले और भारत की सीमा पाकिस्तान तक नहीं अफगानिस्तान तक होनी चाहिए।बहुत निर्दोष लोगों का खून बह चुका है।अब वक्त आ गया पाकिस्तान एवं आतंकवाद का नाम नामोनिशान मिटाने का। अब वक्त आ गया है दुनिया के नक़्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटाना आतंकवाद की जड़ो का खात्मा करना अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा केंद्र गृह मंत्रालय से हमारे द्वारा परमिशन मांगी गई है परमिशन मिलते ही बाजपुर से पहले जत्था 20 लोगों का जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम के लिए रवाना होगा। उसके बाद हमारा दूसरा जत्था पहलगाम के लिए रवाना होने की तैयार है।उन्होंने कहा केंद्र सरकार को निष्पक्ष जांच कर आतंकवाद के पनहगरों को भी मिटा देना चाहिए भविष्य में ऐसी कोई भी गलती ना कर पाए और किसी निर्दोष को बेवजह नहीं फसाया जाए। इस मौके पर राजेंद्र बेदी,दर्शन गोयल,विमल शर्मा,सुनील पाठक,अरुण शर्मा,रवि बरुआ,दीनदयाल सिंह, प्रवीण कंबोज,राजकिशोर, सतपाल सिंह,आदि थे।

