जंगलात क्षेत्र में पानी पिलाना उनकी जान बचाना मेरा लक्ष्य:अशोक पन्त

ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: बरहैंनी रेंज के गड़प्पू जंगल में जंगली जानवरों के पानी पीने के लिए वहां पर बनी हौदियों में टैंक द्वारा पानी भरने की शुरुआत प्रमुख समाजसेवी अशोक पंत द्वारा की गई।जिससे जंगली जानवर वहां पर आकर पानी पीकर इस भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझा सके वन आरक्षी विवेक गोस्वामी कार्यालय सहायक दिनेश पंत भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी समाजसेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट मुन्ना पंत,राजू मेहता, चेतन,पम्मू आदि लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। समाजसेवी वीरेंद्र बिष्ट ने इस अवसर पर कहा अशोक पंत ने पिछले वर्ष भीन यह कार्य किया था जिसमें उन्हें वन विभाग द्वारा 15 अगस्त 2024 को सम्मानित किया था।क्योंकि गर्मी के मौसम में जंगल में बिल्कुल भी पानी नहीं रहता है यह एक अच्छा कार्य है।क्योंकि जल ही जीवन है अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए और अन्य जगहों पर भी वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *