ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण विश्व दिवस पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में सीएमएस डॉ० पी०डी गुप्ता की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधा रोपण कार्य कर पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने मनुष्य के जीवन मे पेड़ पौधों के महत्व पर जानकारी दी तथा डॉ०पी०ड़ी गुप्ता ने कहा कि पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देने का कार्य करते है व पेड़-पौधों से विभिन्न प्रकार की ओषधि बनाई जाती है तथा पेड़ पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाये रखने का कार्य करते है,पर्यावरण को बचाना अति आवश्यक है।इस मौके पर डॉक्टर तैयब,डॉ०महेन्द्र सिंह जयसबाल,रीना,रंजीत,गीता शर्मा, डॉक्टर आकांक्षा,सरोज, संगीता,प्रकाश बचखेती आदि मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।