ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रूखाबाद/
मंत्री व अधिकारियों ने पेड़ लगाकर
वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया। एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी विकास मंत्री राकेश राठौर, कानपुर मण्डल आयुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन, जिलाअधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, विधायक सुशील शाक्य आदि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रदेश के सबसे बड़े अभियान के अन्तर्गत जनपद फर्रुखाबाद में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत नगर विकास राज्य मंत्री व सीतापुर से सदर विधायक राकेश राठौर ने मुख्य अतिथि के रूप में पुठरी गांव मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान उन्होंने पौधा रोपित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राठौर ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में पौधारोपण का सबसे बड़ा
अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पूरे
प्रदेश में 37 करोड़ पेड़ो को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। जनपद फर्रुखाबाद में 62000 पौधे लगाए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहा है। सरकार की मंशा है जो लक्ष्य योगी आदित्यनाथ ने रखा है उस लक्ष्य को पूरे6 प्रदेश में सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है। मानव के जीवन में वृक्ष का बहुत बड़ा महत्व है। अत्यधिक पेड़ काटने से आक्सीजन की
दिक्कत होने लगी है। कोरोना जैसी महामारी में आक्सीजन की महत्त्वता दिखाई दी। केन्द्रीय एवं प्रदेश सरकार की सूझबूझ से ऐसे अभियान को हर वर्ष चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक पौधारोपित हो सके। समाज में संकल्पित होकर इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की आवश्यकता है ताकि वह अभियान में वृहद रूप से पूरे जनपद के साथ ही पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक पूर्ण हो सके आगामी भविष्य में मानव जीवन पर पड़ने वाली विपत्तियों का सामना भी किया जा सके। एक परिवार में जो मां का महत्व होता है। वह सभी जानते है इसीलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान को एक पेड़ मां के नाम दिया है। ताकि जो व्यक्ति एक पेड़ लगाए उसकी देख रेख भी अपनी मां की तरह कर सके। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा मानव जीवन में वृक्ष का बहुत महत्व है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्यावरण संतुलित बहुत आवश्यक है।पेड़ो के अधिक कटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है जिसके कारण अनेक बीमारीयां मानव जीवन को घेर रही है। प्रत्येक व्यक्ति को संकल्प लेकर अपने घर पर या घर के आसपास एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण असंतुलन को रोका जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा वृक्षारोपण अभियान प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना है।जिससे प्रदेश की जनता को स्वास्थ कल्याण के लिए चलाया जा रहा है।वर्तमान समय में ऐसे अभियानो की आवश्यकता आन पड़ी है।क्योंकि बिगड़ते हुए पर्यावरण संतुलन को पुनर्जीवित करने के लिए इस अभियान से सभी को जुड़ना होगा संगठन के द्वारा भी जनपद के सभी मण्डलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री डी एस राठौर,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, आयुष सिंह राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।