ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। गुरु पूर्णिमा पर कन्नौज के मेंहदी घाट के महादेवी घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।गैर जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा अर्चना और दान पुण्य किया। मेंहदी घाट पर हवन पूजन और भंडारे का भी आयोजन हुआ।इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरदोई कन्नौज मार्ग पर डायवर्जन भी रहा।इससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पवन अवसर पर महादेवी घाट कन्नौज में गंगा में स्नान के लिए बुधवार की मध्य रात्रि के बाद से सीतापुर,लखीमपुर,हरदोई, जालौन, औरैया, इटावा, हमीरपुर और महोबा जनपद समेत कई जनपदों के श्रद्धालु मेंहदी घाट पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे।जिसके बाद गुरुवार की ब्रह्म बेला में घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया था।श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी के साथ साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और उपासना की। महादेवी घाट पर सुरक्षा के तहत प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे।महिलाओं के सुरक्षा के लिए सादे कपड़े में पुलिस कर्मी तैनात रहे।पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण जल स्तर गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से पानी की गहराई अधिक होने के स्थान पर खतरे का निशान लगाते हुए बैरिकेडिंग की गई।इससे श्रद्धालुओं को स्नान के लिए आगे न जाने दिया जाए। इसके लिए जल पुलिस की भी तैनाती की गयी। अन्य जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि मेंहदी घाट पर स्नान करने के बाद मां त्रिपुर सुंदरी अन्नपूर्णा माता के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गंगा जी के जल और यहां के मन्दिरों के दर्शन मात्र से रोग दोष सभी दूर हो जाते हैं। लोगों ने पुलिस की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि पुलिस ने सभी प्रकार की सुरक्षा प्रदान की हैं।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *