ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनपद की प्रभारी मंत्री व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनपद की कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न हुई। इस मौके पर मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को औपचारिक रूप से सांकेतिक चेक वितरण की गयी। इस योजना के अन्तर्गत जनपद के कुल 156 स्वीकृत दावों के सापेक्ष रूपये 7 करोड़ 60 लाख की धनराशि वितरण की गयी है। जिसमें तहसील कन्नौज के 35, तहसील छिबरामऊ के 89 एवं तहसील तिर्वा के 32 लाभार्थी शमिल हैं। इसी प्रकार पंचायत कल्याण कोष के अन्तर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की गयी। जिसमें उमर्दा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पैथाना के ग्राम प्रधान स्व0 अशोक कुमार के परिजन को 10 लाख, ग्राम भिदासिन, कन्नौज के ग्राम पंचायत सदस्य स्व0 राशि के परिजन को 02 लाख, ग्राम हजरतपुर, सौरिख के ग्राम पंचायत सदस्य स्व0 योगेन्द्र सिंह के परिजन को 02 लाख, ग्राम मुखड़ा, सौरिख के ग्राम पंचायत सदस्य स्व0 कुलदीप के परिजन को 02 लाख तथा ग्राम खुदलापुर, जलालाबाद के ग्राम पंचायत सदस्य स्व0 रघुवीर सिंह के परिजन को 02 लाख रूपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसी दौरान अजीविका मिशन के अन्र्तगत 1664 स्वंय सहायता समूहों को 799.35 लाख का ऋण वितरण का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसी क्रम में उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत प्रत्येक बच्चे को उसके पालन पोषण व शिक्षा हेतु 2,500/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें जैकी, अन्नया, अनुराग सिंह,अश्वनी कुमार, शिवनी व शिवकान्त को सांकेतिक चेक प्रदान की गयी। प्रभारी मंत्री ने आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े समस्त कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने विभागीय दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बच्चों एवं महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। सड़क सुरक्षा, समय पर निराश्रित महिला/दिव्यांग/वृद्धा पेंशन, आवास योजना, जल आपूर्ति तथा चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता पर बल दिया जाए। उन्होने कहा कि विधुत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार होनी चाहिए। बिजली फाल्टों का निस्तारण त्वारित कार्यवाही कर किया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की बात कही जिस पर अधिशासी अभियंता विधुत कन्नौज द्वारा जानकारी दी गयी कि उमर्दा में पावर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। जिससे लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गौशालाओं में हरा चारा, स्वच्छ जल आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। निराश्रित गौवंशों को अभियान चलाकर गौ-आश्रय स्थलों में सुरक्षित किया जाए। गौशालाओं में छायादार वृक्ष रोपित किए जाए तथा उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहा कि गौशालाओं में गोबर का पैसा गौ-आश्रय स्थल व गौवंश चारें की उपलब्धता में लगाया जाए। कितना गोबर विक्रय हुआ इसका भी रजिस्टर में अंकन किया जाए। उन्होनें उवर्रक उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। कहा कि किसानों को भूमि/रकवा के आधार पर उवर्रक वितरण की जाए। किसान भाई आनवश्यक उवर्रक का भण्डारण न करें। उन्होने कहा कि 499 ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान अथवा मनरेगा पार्क अवश्य होना चाहिए। जिन ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान अथवा मनरेगा पार्क नही है वहां पर यह व्यवस्था लागू की जाए। उन्होनें जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि इस प्रकार स्वच्छता एप डेवलप करे जिससें स्वच्छता के कार्यो की निगरानी हो सके। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता होनी चाहिए, किसी भी मरीज को बाहर की दवाएं न लिखी जाए, जन औषधि केन्द्रों पर दवाईयां उपलब्ध है। उन्होने कहा कि मलिन बस्तीयों में साप्ताहिक कैम्प लगाए जाए, जिससे की संचारी रोगों पर नियत्रंण पाया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चैधरी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व अधिकारी उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *