ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल


फिरोजाबाद । पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा मंडल के निर्देश पर फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा सहित जनपदों में बुधवार को यूनिसेफ के सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए महिला सेल/ शक्ति सेल का गठन कर जनपद में प्रशिक्षण कराया गया। सभी जनपदों के महिला कल्याण से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को मास्टर ट्रेनर बनने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
एएसपी नगर/नोडल अधिकारी महिला सहायता ने सभी को महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा व संरक्षण के लिए पीड़ित किशोरियों व महिलाओं को एक जगह सभी सुविधा बिना विलंब उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।किशोरियाँ /महिलाएं न्याय पा सके। किसी भी तरह के शोषण से बच सके। शक्ति सेल प्रत्येक थाने स्तर पर बनाया जाना प्रस्तावित है। 5 से 6 अनुभवी व कर्मशील स्टॉफ मौजूद रहेगा। जो, महिलाओं को महिला संबंधी अधिनियम, महिला हेल्पलाइन, आई .जी.आर.एस , साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा व विभिन्न प्रकार के अपराधों से संबंधित जागरूकता विकसित करेगा। साथ ही इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी प्रकार के झूठे प्रकरण को बढ़ावा ना दिया जाए एवं विवेचक द्वारा तहकीकात करके ही सही-सही धारा में एफआईआर दर्ज की जाए। जिससे, पीड़िता को समय रहते न्याय दिलाया जा सके।
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा ने हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, महिला थाना फिरोजाबाद प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद से मोहन शर्मा, सखी वन स्टॉप सेंटर परामर्शदात्री व वर्तमान प्रभारी केंद्र प्रशासक शिक्षा सारस्वत, चाइल्ड लाइन से सामाजिक कार्यकर्ता गीता शर्मा, मथुरा एवं आगरा के समस्त पुलिस अधिकारी व महिला संबंधी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।