राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। आठ वर्षों से चली आ रही कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार पीड़ित पक्ष को उसकी जमीन पर कब्जा मिल गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नायब तहसीलदार तिर्वा अमित कुमार पाठक, राजस्व टीम और ठठिया पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर कब्जा दिलाया गया। ग्राम पल्टेपुर्वा, मौजा पैथाना निवासी पृथ्वीराज सिंह ने बलनापुर गांव में करीब 60 बीघा जमीन खरीदी थी। लेकिन बिक्री करने वाले पक्ष के रिश्तेदारों ने कब्जे को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। मामला पहले एसडीएम न्यायालय में गया, जहां से जमीन गांव के ही एक व्यक्ति के सुपुर्द कर दी गई थी। वर्ष 2017 तक उसी व्यक्ति का कब्जा चलता रहा।इसके बाद पृथ्वीराज सिंह ने वर्ष 2022 में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में रिट याचिका (संख्या-22554/2022) दाखिल की। अदालत ने सुनवाई करते हुए पीड़ित को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी तिर्वा ने नायब तहसीलदार, दो कानूनगो, दस लेखपाल और पुलिस बल की टीम गठित कर भूमि की पैमाइश कराई। बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे मौके पर पहुंची टीम ने आराजी संख्या 1472, 1479, 1462, 1467, 1476, 1463, 149 और 152 पर पैमाइश कर कब्जा पृथ्वीराज सिंह को सौंप दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित पाठक, कानूनगो यज्ञदत्त व उत्तम त्यागी, क्षेत्रीय लेखपाल अर्पित कटियार सहित अन्य राजस्वकर्मी और ठठिया थाना पुलिस मौजूद रही।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *