रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद।
रामानंद बालिका इण्टर कालेज रेलवे रोड द्वारा दुर्गा वाहिनी के स्थापना दिवस के मौके पर दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका विधि सिंह के नेतृत्व में शक्ति सचलन निकाली गई। मुख्य मार्ग मठिया देवी, चौक, घुमना होते हुए वापस नीबाचुअत,सेठ गली, मठिया देवी होते हुए रामानंद बालिका इण्टर कालेज में समापन हुआ। शक्ति संचालन का नेतृत्व प्रधानाध्यापिका रीता दुबे, सुजाता सिंह, निर्मला राजपूत,राजवती बाथम, कंचन चौहान, शिल्पी सिंह अंशिका, पूजा व छात्राओं सहित अन्य लोग शामिल रहे।