-गिरफ्तार हुआ दूसरा मुख्य आरक्षी मनोज (तैनाती पुलिस लाइन, कमिश्नरेट आगरा) कब्जे से 5 लाख बरामद।

-पहले पकड़ा गया था मुख्य आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह (GRP आगरा) उसके पास से भी 5 लाख हुए थे बरामद।
-दोनों पुलिसकर्मी पहले से जानते थे लूट की साजिश, घटना के दिन पहुंचे दिल्ली, अपराधियों से लूट की रकम ली और जांच संबंधी जानकारी लीक करने का वादा किया।
-अब तक कुल 8 अभियुक्त गिरफ्तार 1 करोड़ से अधिक कैश बरामद।
रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल
फिरोजाबाद। एक सप्ताह पूर्व दो करोड़ की लूट के मामले में मक्खनपुर पुलिस ने छापा मारकर लूट में सहयोग करने वाले दूसरे पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से लूटी गई धनराशि में से पांच लाख रू. नगद बरामद हुए।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मक्खनपुर, शिकोहाबाद, रामगढ़़ के अलावा एसओजी सर्विलास की टीमें लूट कांड में शामिल लोगों की सुरागरशी मे लगी हुई है। थाना मक्खनपुर पुलिस द्वारा की जा रही विवेचना में दो पुलिसकर्मियों के नाम प्रकाश में आएं है। मंगलवार को मुख्य आरक्षी अंकुर को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को पुलिस टीम ने बिल्टीगढ़ चौराहा अंडरपास के पास से दूसरे मुख्य आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से लूटी गई रकम में से पांच लाख रू. नगर बरामद हुए है। मनोज पुलिस लाइन कमिश्नरेट आगरा में तैनात है, वह मूलरूप से गांव चंद्रपुरा थाना करहल जिला मैनपुर हाल निवासी नगला तुरकिया मक्खनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरक्षी को न्यायलय में पेश किया। जहॉ से उसे जेल भेज दिया।