ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज,फर्रुखाबाद
दि किसान सहकारी चीनी मिल में पुरानी मशीनों को रिपेयरिंग कर हर सत्र में गन्ना पेराई का कार्य किया जाता है। मशीनों के रिपेयरिंग के लिए बजट भी आता है। मशीनों पुरानी के कारण फिर भी आए दिन मशीनों में तकनीकी खराबी आ जाती है। इससे कई कई घंटे पेराई कार्य बाधित हो जाता है। हालाकि मिल इस सत्र को शुरू हुए करीब डेढ़ महीने हो गया है। इस बार पहले पेराई सत्र की तुलना में कम ही तकनीकी खराबी आई है। बुधवार की रात गन्ना पेराई कार्य चल रहा था। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद अचानक मिल हाउस का पाइप जाम हो गया और गन्ने का रस फैलने लगा। मशीन पर कार्य कर रहे कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारी मौके पर दौड़े और खराबी को सही किया गया। तब रस फैलना बंद हो सका। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामले की जानकारी मिल के जीएम व चीफ इंजीनियर को दी गई। सभी मौके पर पहुंचे। मिल प्रशासन ने बताया कि थोड़ा रस फैला था। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। खराबी सही कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *