सामवेद पारायण महायज्ञ का चतुर्थ दिवस

बिनौली:जिवाना गुलियान के नीलकंठ आश्रम में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे पांच दिवसीय सामवेद पारायण महायज्ञ में चतुर्थ दिवस शनिवार को श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्यार्जन किया।
इस अवसर पर नीलकंठ आश्रम पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को उपदेश देते हुए कहा कि गुरु सानिध्य, परमार्थ व ज्ञान के द्वारा सही मार्ग मिलता है। परमात्मा ने हमे मानव जीवन श्रेष्ठ कार्य करने को दिया है। जीवन को यज्ञ से जोड़े ओर यज्ञ करें, परहित करके जीवन जिए इसी से आपके जीवन का निर्माण होता रहेगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार सर्वश्रेष्ठ कर्म है। आचार्य अमित शास्त्री व आचार्य अंकुर भारद्वाज ने वेदपाठ व सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। आयोजन का रविवार को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। जिसमे कई प्रांतों के श्रद्धालु भाग लेगें।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *