ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम बुधवार को तिर्वा के डी एन इंटर कॉलेज के परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। समारोह में 215 हिन्दू वर वधू ने हिन्दू रीति रिवाज जबकि 2 मुस्लिम जोड़ों का मौलवी द्वारा निकाह पढ़कर विवाह संपन्न करवाया गया। बुधवार को संपन्न होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में 229 वर वधुओं का विवाह संपन्न कराया जाना था, जिसके लिये मंडपों को सजाया गया था। लेकिन कार्यक्रम में दो मुस्लिम समाज के जोड़ों सहित 217 जोड़े ही कार्यक्रम में पहुंचे।
ब्लॉक उमर्दा, हंसेरन, सौरिख, नगर पंचायत तिर्वागंज के जोड़े वैवाहिक समारोह में शामिल हुये।
मुस्लिम समाज के दो जोड़ों जिनमें नाजिया बानो औसेर का निकाह मो. चांद मुशरामपुर बिल्हौर के साथ, नगमा हंसेरन का निकाह यूसुफ तरियाकटरा रामनगर इंदरगढ़ के साथ संपन्न हुआ। इसी प्रकार क्षेत्र के 215 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य बिकास अधिकारी कन्नौज राघवेंद्र नरायण सिंह, विधायक कैलाश राजपूत, वीर सिंह भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख तिर्वा अजय वर्मा, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने मोदी सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इसके बाद नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिये शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत दिया जाने वाला सामन भी वर वधुओं को दिया गया।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल, फायर बिग्रेड सर्विस सहित अन्य व्यवस्थाएं भी नजर आईं।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *