ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। खेत पर बने मकान से गांव के मकान पर जा रहे दंपति को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहने ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है मृतक तीन बच्चों का पिता था।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव कोटकी निवासी 58 वर्षीय पूरन सिंह उर्फ सुंदर सिंह पुत्र बिजेंद्र सिंह ने गांव के बाहर खेतों पर मकान बनवा लिया है जबकि उनका पुराना मकान गांव के अंदर है। वह दोनों ही मकानों पर रहते हैं। गुरुवार सुबह वह पत्नी मछला देवी के साथ खेत पर बने मकान से गांव के मकान पर जा रहे थे। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायल पत्नी को अस्पताल भिजवा दिया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे। जिसमें एक बेटे और एक बेटी की उन्होंने शादी कर दी है जबकि एक बेटी शादी के लिए है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *