महेश वर्मा ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट
शमशाबाद फर्रुखाबाद। गंगा की बाढ़ के चलते शमशान घाट पर पानी भरा होने के कारण लोगों को सबों को दाह संस्कार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि लोग सबों को लेकर शमशान घाट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिससे वह सबों का दाह संस्कार सड़क पर ही कर रहे हैं। ऐसा ही दृश्य शमशाबाद के ढाई घाट पर देखने को मिला। शासन ने लोगों की सुविधा के लिए ढाई घाट गंगा नदी के तट पर दहा संस्कार बनवाया था लेकिन उसमें पानी भरा हुआ है और जो लोग शव यात्रा के साथ जाते हैं। उनके बैठने के लिए दो कमरे बनाए गए हैं। उसमें ताला लगा हुआ है। इन कमरों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं कमरों में शौचालय बनाए गए हैं। वह भी दुर्दशा ग्रस्त है। जिसमें लोग शौचालय के लिए जाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। मंगलवार को जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव फ र सोली से सब का अंतिम संस्कार करने आए राम सिंह बताया की यहां पर शासन के द्वारा जो सब दहा ग्रह बनवाया गया है। उसका हम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है तथा यहां पर बने हुए कमरों में ताले लगे हुए हैं। और जो यहां पर शौचालय बना हुआ है। वह भी दुर्दशा ग्रस्त है जिसका हम लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम लोगों को अपने शब का अंतिम संस्कार सड़क के किनारे करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *