महेश वर्मा ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट।
शमशाबाद फर्रुखाबाद। सावन की आखिरी सोमवार को एक बार फिर पूरा शमशाबाद नगर भोलेनाथ की भक्ति से स रा बोर हो गया। शिवा ल यो मैं जहां बम बम भोले की जयकारे गूंजते रहे वही कांवरियों की भी धूम दिखाईपड़ी। पतित पावनी गंगा तट पर भी भोलेनाथ के भक्तों का मेला लगा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर प्रकार से जतन किया। दुग्ध अभिषेक, जलाभिषेक करते हुए भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामनाएं की।
शमशाबाद कस्बा क्षेत्र की मुख्य शिवालियों में भोले भक्तों की बाहरी भीड़ उ मढ़ पड़ी। देर शाम तक शिवालियों में श्रद्धालुओं का हजूम जुड़ता रहा। सावन के महीने में श्रद्धालु पूरे उल्लास के साथ भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहते हैं। सोमवार को सावन का आखिरी दिन था ऐसे में भक्तों ने उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। शमशाबाद कस्बा क्षेत्र के हिंदू राजा खो र द्वारा निर्मित पशुपतिनाथ चौ मु खे महादेव मंदिर की छटा निराली थी। सुबह 4:00 बजे से मंदिर में भक्तों की भीड़ निकल पड़ी थी। करीब 6:00 बजे तक मंदिर में भक्तों की लाइन लग गई। इसके बाद तो संख्या बढ़ती चली गई। और मंदिर कमेटी को भीड़ नियंत्रित करने के लिए खांसी मशक्कत करनी पड़ी। रक्षाबंधन के साथ ही सावन का आखिरी सोमवार होने की वजह से पुलिस प्रशासन को सुरक्षा की खास इंतजाम करने पड़े। दोपहर बाद से ही कस्बा क्षेत्र में भीड़ बढ़ रही थी। एक तरफ लोग रक्षाबंधन को लेकर निकल रहे थे वहीं दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए लोग घरों से निकलकर मंदिरों की ओर जा रहे थे। इस वजह से कस्बा के मुख्य मार्गो पर भारी भीड़ हो रही थी। पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर के आसपास सुरक्षा के जहां कड़े इंतजाम किए गए थे। तो वही पुलिस प्रशासन भी अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी नजर बनाए रखे थे। मंदिर कमेटी के पुजारी संजय गिरी अपने साथियों के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी तौर पर लगे हुए थे। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। शामको संजय गिरी की अगुवाई में संगीत के बाद यंत्रों द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा था। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर की साफ सफाई के बाद भगवान भोलेनाथकी आरती उतारकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई तथा बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना अध्यक्ष बलराज सिंह भाटी पूरे दलबल के साथ मंदिर में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *