ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में शादी समारोह में बज रहे डीजे पर एक गाना विशेष को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में पाल समाज की बेटी के शादी समारोह में गांव के ठाकुर लोगों से डीजे पर एक विशेष गाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक महिला सहित कुछ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। जब तक जयमाला कार्यक्रम हुआ, तब तक पुलिस मौजूद रही। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खुबरियापुर निवासी श्याम सुंदर पाल पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी बेटी की बारात कमालगंज से आई थी। एक गाना विशेष को लेकर हुआ था विवाद
उसमें गांव के लोगों को भी निमंत्रण दिया था। छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम था। डीजे पर एक गाना विशेष को लेकर रिश्तेदारों से गांव के ठाकुर लोग भिड़ गए। इसके बाद में गांव के अन्य लोगों ने लाठी-डंडे चलाए, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर ये लोग भाग गए। पुलिस सुरक्षा में जयमाला कार्यक्रम संपन्न हुआ। घायल महिला को उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *