ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के तत्वावधान में 6वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ 1 और 2 जून को जवाहर नवोदय विद्यालय रूद्रपुर में आयोजित 6 वीं उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपिक पदक विजेता मनोज सरकार,पूर्व मेयर रूद्रपुर रामपाल सिंह पूर्व विधायक रूद्रपुर राजकुमार ठुकराल,धीरेंद्र मिश्रा,जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ऊधम सिंह नगर और शैली फुटेला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर सामूहिक रूप से किया गया। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष केवल किशन भारती जी भी उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि मनोज सरकार जी ने पेंचक सिलाट खेल की उपलब्धियों को देखकर प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रशंसा की और भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड के हेड कोच और महासचिव बब्लू दीवाकर ने बताया कि इंडोनेशिया की मार्शल आर्ट पेंचक सिलाट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने लगातार पिछले 6 वर्षों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोवा राष्ट्रीय खेलों, खेलो इंडिया गर्ल्स लीग, ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
बब्लू दीवाकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है और स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सब जूनियर और जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।