ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। नौतपा में सूरज के तेवर ढीले रहे, लेकिन अब पारा चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने के कारण ऐसे में गर्मी लोगों को और सता रही है। जिले में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे सूरज की तपिश के साथ ही लोगों को लू के थपेड़ों का भी सितम झेलना पड़ रहा है। सोमवार मंगलवार को कामकाजी लोग ही घरों से निकले। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजारों में लोग शीतल पेय पदार्थ से गला तर करते नजर आए। सुबह आठ बजते ही गर्मी का सितम शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लोग कूलर या एसी का सहारा ले रहे हैं। मौसम के मिजाज ने लोगों के दिन-रात का सुकून छीन लिया है। लोग दिन में धूप और रात में उमस से आजिज आकर अच्छे मौसम की दुआएं मांग रहे हैं। बहुत जरूरी लोग ही चिलचिलाती धूप में घर से निकल रहे हैं। तेज धूप लोगों को सफर करने से रोक रही और रात में उमस लोगों की सुख-चैन छीन लिया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिन तक लगातार यह सिलसिला चलेगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी। 13 और 14 जून को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कम से कम नौ डिग्री तापमान लुढ़कने का पूर्वानुमान है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *