ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। भाजपा नगर अध्यक्ष की अगवाई में भाजपाइयों ने तहसील परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन और उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। वर्तमान नगर पालिका कन्नौज अध्यक्ष द्वारा तुष्टिकरण करते हुए भेदभाव की नीति अपनाई जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया एवं भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार की अगुवाई में सदर तहसील में प्रदर्शन किया गया। जहां भाजपा नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरोज पाठक के समय में अंतिम संस्कार के लिए शव वाहन एवं शवों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गई थी। जो कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष के समय में पूरी तरह ध्वस्त और खराब हैं। जिसको त्वरित सुधार करवाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल चतुर्वेदी, सेक्टर संयोजक भानु प्रताप सिंह तोमर, सभासद प्रभात बाजपेई, विशाल शुक्ला, श्याम जी मिश्रा, प्रशांत अवस्थी, सचेत पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *