ईस्ट इंडिया टाइम्स
रिपोर्ट विरेन्द्र तोमर।

बागपत/शहर के चमरावल रोड़ भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा द्वारा आयोजित प्रोफेशनल मीट में मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांग सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।
मोदी सरकार की 11 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कहा पिछले 11 सालों में सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं। अब माताएं-बहनें चूल्हे की जगह गैस पर खाना बना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार से सुशासन तक की यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। गरीबों के लिए शौचालय से लेकर आयुष्मान भारत तक, हर योजना ने भारत को सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्र में बदलने का कार्य किया है।सब प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का ही परिणाम है। मोदी सरकार ने नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूती दी है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी व योगी सरकार ने एतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाओं से उतर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी डॉ चन्द्रमोहन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में देश का विकास हुआ है। लोगों को पांच किलो अनाज हर माह मुफ्त देने का काम केंद्र सरकार ने किया है। किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सड़क योजना, हवाई पट्टी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर विकास किया गया है।कार्यक्रम में शामिल मेरठ महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को मुख्यधारा से जोड़ा। राम मंदिर का निर्माण भी पूरा किया गया। 11 वर्षों में सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।
कार्यालय पर केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी दिखाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता वेदपाल उपाध्याय ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष व जिला कार्यक्रम संयोजक अनिल तोमर ने किया। गन्ना समिति चेयरमैन प्रदीप ठाकुर, पूर्व मंत्री सहाब सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेन्द्र धामा, डॉ विनय त्यागी, कार्यक्रम संयोजक सुंदर धामा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, अनिता खौखर, अश्वनी त्यागी, डॉ नीरज कौशिक, ओम् कश्यप, जाट सभा अध्यक्ष देवेंद्र धामा, आत्माराम मौर्य, नगर अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, डॉ मनीष कुशवाहा, सत्यबीर सिंह बड़का, दिनेश प्रधान, संदिप प्रजापति, मंजीत गुर्जर, सूनिल तोमर, अमित उपाध्याय, सुनिल दिक्षित, राखी राजपूत, सचिन बंसल, ओमबीर धामा,मौजूद रहे।