ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रूखाबाद।
आज 30 जून को हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा,
जिला प्रभारी अजय दुबे के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के दो दर्जन से अधिक भाईयों ने हिन्दू महासभा की सदस्यता ग्रहण की। उनको माला पहनाकर स्वागत किया गया। हरिओम वाल्मीकि को जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। हिन्दू महासभा सभी सनातनियों को एक समान एक साथ रखने की बात करती है। इस मौके पर नीरज वाल्मीकि, राम-लखन वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, नन्द किशोर वाल्मीकि, कुलदीप, राजन, सुनील,राजकुमार, राजू, संतोष, मोनू, विपिन, अज्जू,नन्दू, प्रतीक आदि भाई लोग उपस्थित रहे।