ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

फर्रुखाबाद राजेपुर/ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार की टक्कर से पुजारी सहित तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल भर्ती किया गया।हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया। एक ने दम तोड़ दिया।जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी रमाकांत पूजा पाठ का कार्य करते थे।सोमवार को वह गांवों के 26 वर्षीय गोलू के साथ बाइक से ग्राम दहेलिया मंदिर में पूजा करने 70 वर्षीय श्री कृष्ण को साथ लेकर गये थे। वापस आते समय इटावा बरेली हाइवे पर ग्राम निबिया के निकट तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी को एम्बुलेंस से डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलेट अस्पताल में रिफर किया गया। कानपुर लेजाते समय श्री कृष्ण ने दम तोड दिया। जबकि रमाकांत की अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक पुजारी रमाकांत का विवाह नहीं हुआ था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। जबकि श्री कृष्ण की पत्नी प्रेम प्यारी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।उपनिरीक्षक आशुतोष ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक श्री कृष्ण के पुत्र अशोक ने थाने में तहरीर दी थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सीसी टीवी खंगाले जा रहे है। कार सवार टक्कर मार कर फरार हो गया।