ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। ठठिया थाना क्षेत्र के ताहरपुर, मौजा उमरन निवासी किशोरी नित्या पुत्री विवेक कुमार उम्र 14 वर्षीय 14 जुलाई समय लगभग 3:30 PM को साइकिल से अपने पुराने घर से अपने खेत में बने मकान को जा रही थी। किशोरी का चाचा अनुराग पीछे से अपने घर पैदल जा रहा था। जैसे ही नित्या मेन रोड पे कुछ दूर ही चली तभी खैरनगर की ओर से तेज रफ्तार में बाइक सवार दीन मोहम्मद पुत्र मुस्लिम निवासी उमरन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और बाइक समेत भागा तो किशोरी के चाचा ने दौड़कर पकड़ना चाहा तो बाइक सवार ने बाइक छोड़ अपने गांव की ओर भाग गया। मोटरसाइकिल की टक्कर से किशोरी नित्या की हालत ज्यादा खराब देख कर चाचा अनुराग ने किशोरी को मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने किशोरी को कानपुर रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। मृतिका के चाचा अनुराग ने ठठिया थाना प्रभारी जेपी शर्मा को बाइक सवार के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *