ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन पर जिले की अलग-अलग तहसीलो पर शनिवार को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का कांग्रेसी नेताओं ने जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। शहर के जवाहर कक्ष में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व जनरल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बड़ी धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर श्री मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा। की वह देश के लिए प्रेरणा स्रोत है। अंग्रेजों के सामने अपने जमीर को नहीं बेचा। उन्होंने 29 मार्च सन 1857 अंग्रेज अफसर को गोली मारी थी जिसके लिए उन्हें फांसी की सजा मिली थी। इतना ही नहीं अंग्रेजों ने उनके डर के कारण तय तारीख से 10 दिन पहले फांसी दे दी थी।