ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सैरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद /उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संपूर्ण राज्य भर में पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुहपका नियंत्रण कार्यक्रम (एएमडीसी) के छठवें चरण के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने दबरई स्थित विकास भवन से हरी झंडी दिखा कर जनपद में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में पशुओं के खुरपका-मुंहपका रोग (एएमडी) पर नियंत्रण करना है। जिसके लिए गोवशींय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाना है। यह अभियान आज बुधवार से आगामी 45 दिनों तक चलाया जाएगा। जो, 5 सितम्बर को संपन्न होगा। इस अभियान के तहत पशुपालकों को टीकाकरण के लाभ और पशु रोगों की रोकथाम के बारे में जागरुक करने के साथ साथ लगभग 6 लाख से अधिक पशुओं को टीकाकरण किया जाएगा

उन्होंने बताया कि, एफएमडी एक अत्यंत संक्रामक रोग है जो पशुओं की उत्पादन क्षमता को प्रभावित करता है। सरकार का यह प्रयास है कि हर पशु स्वस्थ रहे। जिससे, किसानों की आमदनी में भी बढोत्तरी हो सकें।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राम बदन राम ने बताया कि, इस अभियान के कार्य उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी / पशु अन्तर्गत ब्लॉकवार टीकाकरण का चिकित्साधिकारियों की निगरानी में पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं पैरावेट / वैक्सीनेटरों के माध्यम से पशुपालकों के द्वार पर निःशुल्क किया जाएगा तथा टीकाकरण उन्हीं पशुओं का किया जायगा जिन, पशुओं के कान में छल्ला लगा हुआ है। अतः जिन पशओं के कान में छल्ला/टैग नहीं लगा है वह अपने पशुओं के कान में छल्ला अवश्य लगवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने, समस्त पशुपालकों से अनुरोध करते हुए कहा कि, वे अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय या टीकाकरण केन्द्र पर सम्पर्क कर अपने पशुओं के कान में छल्ला लगवाकर टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।