ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर मे बड़ी धूम धाम से काँवर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी यह शोभा यात्रा नगर के सिवाला धाम से शुरू हुई जिसमे पुरुष, महिलाये व बच्चे काफ़ी तादात मे शामिल थे। और भगवान शंकर जी का गुड़गान कर रहे थे और जयकारे लगा रहे थे वहीं डीजे की धुन पर नाच भी रहे थे चारो ओर ख़ुशी का माहौल था। काँवर यात्रा नगर के मुख्य मार्गो पर भ्रमण कर रही थी जब काँवर यात्रा नगर के पृथ्वी दरबाजा स्थित बैक आफ इंडिया के पास पहुंची तभी वहीं 3 सांडो मे लड़ाई हो गयी और साड़ लड़ते लड़ते काँवर शोभा यात्रा मे प्रवेश कर गए। यह देख भीड़ मे भगदड़ मच गयी और 10 लोग घायल हो गए। घायलों मे गीता (50) प्रांशी (16) धन देवी (55) अंजली (23) नीरजा (58) सीता (40) अंश (10) रिया (19) व सीमा (28) है घायलों को परिजनों व शोभा यात्रा मे साथ चल रहे लोगो ने भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद अंजली की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर अमित कुमार ने उसे लोहिया आसपास रेफर कर दिया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *