ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: पहाड़ों पर हो रही बारिश से क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ की चपेट में आए किशोर यश पुत्र जयपाल सिंह की डूबने से मृत्यु हो जाने पर।
भाजपा नेता राजेश कुमार ने घटना से डीएम व सरकार को अवगत कराया।क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन भदोरिया से वार्ताकर उप जिलाधिकारी को तत्काल आपदा धनराशि चार लाख रुपए देने के लिए निर्देश दिए देर शाम यश के गमगिन माहौल में अंतिम संस्कार के बाद पहुंचे भाजपा नेता राजेश कुमार एवं उप जिलाधिकारी अमृता शर्मा तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने लखनपुर खमरिया स्थित आवास पर 4 लाख की धनराशि का चेक जयपाल सिंह को दिया।राजेश कुमार ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार सरलीकरण समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ काम कर रही है।इस दौरान ग्राम प्रधान विजय सिंह पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह देवेंद्र सैनी चरण सिंह दीपक हिमांशु आदि थे।