ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर: उधमसिंह नगर: बेलपड़ाव-कालाढूंगी चुना खान क्षेत्र में भारी बरसात के चलते बाजपुर में लेवडा नंदी ने इंदिरा कॉलोनी चकरपुर आदि क्षेत्र में बाढ़ का पानी पहुंच गया। बेरिया रोड स्थित लेबडा नदी के पुल में मालवा फस जाने के कारण सड़क पर पानी उतरवाया नगर पालिका ईओ मनोज दास ने मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी लेकर पुल को साफ करवाया और बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में दौरा किया।नैनीताल रोड स्थित लेबडा पुल के पार सड़क पर लगभग 3 फीट पानी चल रहा था जिस पर पुलिस ने पर्यटकों का रास्ता बंद कर दिया उन्हें वन्नाखेड़ा बेल पडाव क्षेत्र से जाने के लिए कहा गया। एसडीम डॉ अमृता शर्मा एवं एडीएम पंकज उपाध्याय ने राजस्व विभाग की टीम एवं एनडीआरएफ की टीम को साथ लेकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया गया।उन्होंने लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।वहीं कांग्रेसी नेता प्रमुख समाजसेवी महिपाल सिंह यादव ने ट्रैक्टर से बाढ़ गिरा क्षेत्र का दौरा किया। प्रमुख किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने बाजपुर को बाढ़ से बचाने के लिए लेवड़ा नंदी के पुल के ऊपर खड़े होकर करोड रुपए की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी लेकिन बाजपुर वासियों को बाढ़ से नहीं बचा पाये।मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों रुपए की घोषणा की गई थी बाजपुर वासियों को बाढ़ से बचने के लिए लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पाई हर साल बाजपुर वालों को बाढ़ का सामना करना पड़ता है हर वर्ष करोड़ों रुपए का नुकसान होता है। वही झारखंडी में गड़प्पू नाले ने तबाही मचाई है किसानो की धान की फसले पूरी तरह से चौपट हो गई है। भाजपा नेता गौरव शर्मा ने बेरिया रोड स्थित लेवड़ा नदी के पुल पर जाकर मौका मोआयन किया। कांग्रेसी नेता प्रमुख समाजसेवी महिपाल सिंह यादव ने कहा बाजपुर में बरसात हुई नहीं और बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा है जब तक सरकार बेल पड़ाव क्षेत्र के चुना खान नाले को गड़प्पू नाले में डाइवर्ट नहीं करेगी जब तक किसी भी कीमत पर बाजपुर को बाढ़ से नहीं बचा जा पाएगा।
उन्होंने कहा कोई भी अधिकारी एवं नेता कितनी भी कोशिश कर ले बाजपुर को बाढ़ से नहीं बचा पाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भी बढ़ को लेकर बाजपुर में कोई भी कार्य नहीं किया गया जनता के साथ छलावा किया जाता है।बाजपुर वासी हमेशा इसी तरह बाढ़ को क्षेलते रहेंगे। प्रतिवर्ष व्यापारियों स्थानीय लोगों को करोड़ों का नुकसान होता है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *