ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद / रसूलपुर/ थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर में बुधवार को एक प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी। इस कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। अब कूलिंग का कार्य किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही। स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह गोदाम मोहम्मद जीशान का था जो थाना रसूलपुर क्षेत्र में स्थित है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *