मनोज कुमार सोनी रिपोर्ट

सोनभद्र,पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्वेक्षण में क्षेत्राधिकारी पुलिस पिपरी अमित कुमार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5” अभियान के अंतर्गत आज स्काईलाइन इंटरनेशनल स्कूल खाड़ पाथर, रेणुकूट थाना पिपरी में एक विशेष जागरूकता का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के उपायों, 1930 साइबर क्राइम से सुरक्षा, महिला संबंधी कानूनों की जानकारी, तथा उत्पीड़न की स्थिति में उठाए जाने वाले कदमों पर भी विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।