रिपोर्टर: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: नगर पालिका परिषद बाजपुर द्वारा तीन शव डीप फ्रिज क्रय किये गये हैं। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’,ईओ मनोज दास व सभासदों ने संयुक्त रूप से एक शव डीप फ्रिज मुंडिया पिस्तौर मस्जिद कमेटी को सौंपा। जबकि दो शव डीप फ्रिज हिन्दू आबादी हेतु पालिका कार्यालय में रखे गये है। जिसे जरूरतमंद आवश्यकता पड़ने पर अपने सभासद के माध्यम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने कहा कि पूरा पालिका बोर्ड बाजपुरवासियों की सेवा को सदैव तत्पर है। जल्द ही एक शव यात्रा वाहन भी पालिका क्रय करेगी। जो कि निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। डीजल व ड्राईवर की व्यवस्था भी पालिका द्वारा की जायेगी। जनहितार्थ पूरा पालिका बोर्ड कार्य कर रहा है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी मनोज दास, जेई सुभाष कुमार, सभासद जगतजीत सिंह, राजदीप तिवारी, इमरान, अनवर हुसैन, आसिफ, साबिर हुसैन, हामिद अली,मो हनीफ, मौ. नवी, अब्दुल अंसारी, खलील अहमद, सीताराम तिवारी आदि थे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *