राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के धीरपुर निवासी नीरज पुत्र बलराम शुक्रवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नीरज बाइक से इत्र पार्क के पास से गुजर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नीरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।