रिपोर्ट सुधीर सिंह।

संकिसा/फर्रुखाबाद।
संकिसा में 5 व 6 अक्टूबर को आयोजित बुद्ध महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, एवं सांसद देवेश शाक्य बिल्लू शामिल होंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व जनअधिकार पार्टी के संस्थापक एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा बुद्ध महोत्सव में मुख्य वक्तागण होंगे जो 5 अक्टूबर की रात 8 बजे से 10 बजे तक अपने विचार व्यक्त करेंगे। धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के सदस्य एवं बुद्ध महोत्सव के सहसंयोजक देवेश शाक्य उर्फ बिल्लू 5 अक्टूबर को बुद्ध महोत्सव में शामिल होंगे। सांसद देवेश शाक्य 6 अक्टूबर को सुबह धम्म यात्रा में शामिल होंगे।विधायक सुशील शाक्य 5 अक्टूबर की शाम 4 बजे बुद्ध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। बुद्ध महोत्सव को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारी की गई है। 5 अक्टूबर के कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे तक भिक्षुओं को भोजन दान, 4 बजे से 5 बजे तक मेले का उद्घाटन एवं बुद्ध वंदना शाम 5 बजे से 6 बजे तक भिक्षु सम्मेलन कार्यक्रम के बाद बुद्ध के नाम गीत एवं विद्वानों का उपदेश, रात्रि 12 बजे बुद्ध नाटक 6 अक्टूबर के कार्यक्रम सुबह 7 बजे से धम्मालोको बुद्ध विहार से स्तूप के लिए धम्मयात्रा का शुभारंभ, 10-30 बजे से स्तूप की परिक्रमा एवं स्तूप की पूजा अर्चना, शाम 4 बजे से पंडाल में आम सभा, रात्रि 12 बजे से बुद्ध के जीवन पर नाटक कार्यक्रम होंगे।