मुनीश उपाध्याय।

बिजनौर/ शेरकोट:- जनपद बिजनौर के थाना धामपुर पुलिस द्वारा आज दहेज हत्या के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बालपुर क्षेत्र के ग्राम नूरपुर अरब निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र मुरारी सिंह द्वारा दिनांक 26.10.2024 को थाना शेरकोट पर तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि दिनांक 25 10.2024 को उसकी पुत्री सविता के ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करते हुए दहेज की मांग पूरी में होने पर फांसी लगाकर उसकी पुत्री सविता की हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शेरकोट पर ससुराल पक्ष के सात व्यक्तियों पर मुकदमा अपराध संख्या 201 / 224 अंतर्गत धारा 85 / 80 (2) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम जीकृत किया गया। उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 6.11.2024 को थाना शेरकोट पुलिस द्वारा वंचित अधिक महिपाल पुत्र सुख सिंह तथा रामवती पत्नी महिपाल निवासी ग्राम बाल किशनपुर थाना शेरकोट जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *