ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
लखनऊ स्थित विधान सभा का घेराव के लिए निकल रहे कांग्रेस नेता को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया और राज्य मुख्यालय जाने से रोक दिया।
जनता की हक के संघर्ष के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर बुधवार को लखनऊ में विधान सभा का घेराव को लेकर यूथ कांग्रेस आरडी के प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद खान साथियों के साथ शामि होने जा रहा थे। उसकी वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार कर रहे थे। इसकी भनक पुलिस, प्रशासन को लग गई, जिस पर कस्बा चौकी प्रभारी नागेन्द्र सिंह फोर्स के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष के कुबेरपुर सरैया स्थित निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ता की। कांग्रेस नेता को पुलिस ने राज्य मुख्यालय के लिए जाने से रोक दिया और घर में ही नजरबंद रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा उनकी पार्टी लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अजय राय जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया हाउस अरेस्ट जैसी कोई बात नहीं है। वह सिर्फ वार्ता के लिए गए थे। उनसे मिलने के बाद वह वापस लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *