भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया तो निकाय चुनाव बहुमत से जीतेगी कांग्रेस पार्टी / कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहर
ईस्ट इंडिया टाइम्स फैयाज अहमद/

उत्तराखंड/
अल्मोड़ा। निकाय चुनाव के मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार तेज होने लगा है। इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की प्रदेश में बड़ी जीत का दावा किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा में कहा कांग्रेस निकाय चुनाव में भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया तो कांग्रेस बहुमत से निकाय चुनाव जीतेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सत्ता क्या करती है यह हरिद्वार के चुनाव में सभी ने देखा है। मंगलौर के चुनाव में जिस तरह की हरकत हुई, उसे मीडिया ने दिखाया। मीडिया के दबाव में कांग्रेस उस चुनाव को जीत पायी। मीडिया अगर उसे नहीं दिखाती तो वह चुनाव बदल सकता था।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि अगर भाजपा इस तरह की हरकत नहीं करेगी तो कांग्रेस बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव में जाने के लिए कोई मुद्दे ही नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी लैंड जिहाद, मजार जिहाद और ‘बटोगे तो कटोगे’ की बात कहते हुए जनता के बीच जा कर भ्रमित करने में लगी है, जिसे अब जनता अब भली-भांति समझ चुकी है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि
भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कितनी संवेदनशील है, यह प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सुरक्षा सहित स्थानीय मुद्दों के साथ जनता के बीच जा रही है। इस दौरान भाजपा के नेता अजीत कार्की पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे अजीत कार्की, कांग्रेस पर आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष की ओर तो हर कोई जाता है, लेकिन सत्ताधारी पार्टी को छोड़ विपक्षी दल में सच्चे लोग ही शामिल होते हैं।
Post Comment