आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्लीपर बस के चालक की मौत
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250113-WA0058-1024x576.jpg?v=1736781781)
कन्नौज।स्लीपर बस के चालक नित्य क्रिया के लिये जैसे ही सड़क पर उतरे तभी आगरा की ओर से लखनऊ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक भाग निकला, वहीं घायल को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया। डाक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के फगुआ भट्टा गांव के निकट हुआ हादसा। मृतक अपने साथियों के साथ स्लीपर बस से रविवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते गोरखपुर जा रहे थे।
फगुआ के निकट बस रुकी तो मृतक नित्य क्रिया के लिये जैसे ही सड़क पर पहुंचे, तभी आगरा की ओर से लखनऊ की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक भाग निकला, वहीं घायल को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम अजय बताया गया है और वह गुजरात का रहने वाला है। घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली की पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
Post Comment