चीनी मिल बॉयलर चोक होने से पेराई कार्य सुबह 5 बजे से बंद, फिर किसान हुए परेशान
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज चीनी मिल का पेराई कार्य गुरुवार सुबह 5 बजे बंद हो गया। मिल का बॉयलर चौक होने से और उसकी बैलेंसिंग गड़बड़ आने से चक्का जाम हो गया। हांला की मिल प्रशासन द्वारा रिपेयरिंग करने के लिए सुबह 8 बजे का समय निर्धारित किया गया था। किंतु पैराई कार्य सुबह 5 बजे ही बंद हो गया। मिल जीएम ने शाम तक पेराई शुरू होने की संभावना जताई है।
चीनी मिल में आज सुबह बायलर चौक हो जाने से गन्ने की पिराई का काम ठप हो गया। मिल बंद हो जाने से किसान परेशान हो उठे। मिल प्रशासन द्वारा आनन फानन में मिल के सारे गेट बंद कर दिए गए और किसी को भी अंदर आने जाने पर रोक लगा दी। यहां तक की कुछ समाचार संकलन करने वाले पत्रकारों को भी अंदर जाने से रोक दिया गया। मिल गार्ड्स के मुताबिक महाप्रबंधक के कहने पर आवाज आई पर रोक लगाई गई है।
महाप्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि बॉयलर में आई तकनीकी खराबी और कार्बन जमा हो जाने के कारण पेराई कार्य रोका गया है। उन्होंने बताया कि शाम तक मिल का कार्य शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया किउन्होंने हाल ही में मिल का कार्यभार संभाला है। महां प्रबंधक ने बताया कि इस साल गन्ने की कमी के कारण मार्च में ही पेराई सत्र संपन्न होने की संभावना है। इस बार मशीनों की रिपेयरिंग और मेंटिनेट्स का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा ताकि आगामी पेराई सत्र में इन समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मिल के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को टीमवर्क से काम करना चाहिए। इस बार अभी तक छैला 30000 कुंतल गन्ने की पेराई और 55235 बोरी चीनी का उत्पादन हुआ है और अभी तक किसानों को 24 दिसंबर तक का 10 करोड रुपए का भुगतान किया जा चुका है। शासन से जल्द ही सहायता मिलने पर किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा।
Post Comment