ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
दिल्ली रोड पर करीब 35 फुुट लंबा विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। इससे भगदड़ मच गई। कई राहगीर बाल बाल बच गए। दो़ घंटा तक दोनो ओर वाहन फंसे रहे।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद नगर के सबसे व्यस्ततम दिल्ली मार्ग रेलवे रोड स्थित ब्लाक कार्यालय के समीप करीब 35 फुट लंबा विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। इससे भगदड़ मच गई। राहगीर बाल बाल बच गए। हडकंप मच गया। पेड़ के आसपास बिजली की केविल टूट गई। मामले की सूचना बिजली निगम को दी गई। इस पर आपूर्ति बंद कराई गई। थोड़ी ही देर में दोनो तरफ वाहनों की कतारे लग गई। देरी होने पर कई बसे व अन्य वाहन चालकों ने शार्ट कट रास्ता अख्त्यिार किया। लेकिन दिल्ली रोड से बड़े वाहनों के लिए दूसरा रास्ता न होने के कारण जाम लगा रहा। मामले की जानकारी पर पुलिस व बिजली निगम के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और पेड़ में उलझी केबिलो को हटाया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। कोई नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस ने प्राइवेट तौर पर कुछ लोगो को आरी लेकर मौके बुलाया। जहां मोटी मोटी टहनियो को काट कर अलग किया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। पेड़ गिरने को लेकर आसपास के लोगो व दुकानदारों में नाराजगी थी। उनका कहना था कई माह से इस रोड पर नगर पालिका की ओर से ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले की लंबाई बेहद कम है लेकिन खुदाई इतनी कर दी गई कि इसकी जद में पेड़ की जड़े आ गई। करीब पचास मीटर रोड के समीप करीब पेड़ है। एक पेड़ तो गिर गया शेष पेड़ों की जड़े भी हिल गई है। उनका कहना है जेसीवी से कार्य कराया गया। वही लोगो ने नाले की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए है। इस कार्य में बेहद लापरवाही हुई है। इस रोड पर अन्य पेड़ के लिए खतरा बना हुआ है। वन विभाग ऐसे लोगो पर कठोर कार्रवाई करे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *