ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। आदर्श इंटर कॉलेज के संस्थापक के 111 वीं जयंती पर पहुँच कर भाजपा सरकार के समाज कल्याण मंत्री ने
कम्प्यूटर लाइब्रेरी और अग्निशमन यंत्र का उद्घाटन किया। और अपने नाम का एक पेड़ लगाया। तिर्वा तहसील के ठठिया कस्बा मे स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व.डा नन्द किशोर मिश्र की 111वी, जयंती पर एस.ए.आई,सी कम्प्यूटर लाइब्रेरी एवंम अग्नि शमन यंत्र का उद्घाटन समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण द्वारा होना था। शनिवार दोपहर भाजपा सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने आदर्श इंटर कॉलेज ठठिया पहुँच कर मंच से छात्र छात्राओं को सम्बोधन किया। मंत्री ने आदर्श इंटर कॉलेज मे पढने बाले होन हार छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंत्री ने छात्र छात्राओं को हौसला अफ़ज़ाई किया। और बेहतर शिक्षा के ओर जाने के लिए दिशा निर्देश दिया। मंत्री ने छात्राओं को बताया कि योगी जी जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर कर रही है।लेकिन अभी कुछ भ्रष्टाचार अपनी हरकत से बाज नही आ रहे हैं।कन्नौज मे राशन कार्ड धारकों को कोटेदार कम राशन तौल रहे हैं। जल्द इनके खिलाफ अभियान चलाकर कारवाई की जायेगी। मंत्री ने कम्प्यूटर लाइब्रेरी और अग्नि शमन यंत्र का उद्घाटन किया। विघालय परिसर मे अपने नाम का पेड़ लगाकर वृक्षा रोपण किया। आदर्श इंटर कॉलेज के इस कार्यक्रम मे विघालय प्रबंधक अबधेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विघापति ,विघासागर तिवारी कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश बाजपेई, विनय दुबे, योगेन्द्र कुमार कुशवाहा पूर्व प्रधान,राजन अबस्थी, शैलेंद्र तिवारी,श्याम स्वरूप चतुर्वेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे हैं।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।