ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। जिला कारागार अनौगी में बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज गया है। बंदी पॉक्सो के मामले में 07 माह से विचाराधीन था। शुक्रवार को आरोपी की मां कारागार में मिलाई करने के बाद घर पहुंची थी, उसके बाद मौत की सूचना पहुंच गई। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी सूरज (20) पुत्र फूल सिंह सिसोदिया 22 जुलाई 2024 को पाक्सो के आरोप में जेल में बंद हुआ था। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जेल प्रशासन पर बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर बताया गया कि बंदी ने पाकशाला के स्टोर रूम में गमछे का फंदा लगाकर लोहे के पाइप से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले में हंगामे की जानकारी मिलते ही सीओ सदर कमलेश कुमार, कोतवाल आलोक दुबे भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ जेल पहुंच गये। सीओ ने हंगामा कर रहे परिजनों को हर पहलू पर जांच करने का आश्वासन देकर शांत कराया। मां का कहना है कि वह अभी मिलाई कर घर लौटी ही थी। पुलिस प्रथम दृष्टया मौत का कारण फंदा लगाकर आत्महत्या करने को मान रही है। सीओ का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आयेगा। शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के सामने पैनल से कराया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।