ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। सोमवार को जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अध्यक्षता में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे के प्रतिष्ठान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की 37 वी पुण्यतिथि मनाई गई ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए बताया कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर बिहार में सन् 1977 से लेकर 21 अप्रैल 1979 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान जिन्होंने बिहार के विकास के लिए अनेक विकास योजनाएं लाकर बिहार के गरीब, मजदूर, शोषित समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। और जिन्होंने देश के विकास कार्यों के लिए जिन्होंने अपना विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन का कार्य जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे ने किया। कार्यक्रम में मौजूद जिला उपाध्यक्ष तारीख बशीर, जिला प्रवक्ता अरविंद दुबे, किसान जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह यादव, जिला महासचिव महेश पांडे, पूर्व शहर अध्यक्ष एहसान उल हक, महासचिव रमाशंकर राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष तिर्वा अशोक कनौजिया, सत्य प्रकाश शर्मा, कमरुद्दीन, राजीव पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।