फिरोजाबाद ।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में अटल पार्क से सुहाग नगर, भीम नगर, कर्बला, लेबर कॉलोनी, रामनगर, चंद्रवार गेट, घंटाघर से सदर बाजार होते हुए सुभाष तिराहे तक बाइक रैली निकाली और रैली मार्ग में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बाइक रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा का झंडा लगी बाइक के साथ शामिल हुए। इसके संयोजक अवनीश कुशवाहा एवं रेखा वर्मा रहे। जिलाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र दिवाकर, विधायक सदर मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर एवं प्रवासी अरविंद पाराशर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

जिलाध्यक्ष महानगर डॉ. सतीश चंद्र दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, योगी सरकार ने प्रदेश में महिला सुरक्षा को मजबूत किया है। कानून का राज स्थापित हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

विधायक सदर मनीष असीजा ने योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। मजबूत कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि मोदी जी एवं योगी जी की सरकार गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रही है।

यात्रा मार्ग पर महापुरुषों की प्रतिमाएं क्रमशः अटल बिहारी वाजपेई, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद, बनारसी दास चतुर्वेदी, झलकारी बाई और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया पूरे रास्ते में स्थान स्थान पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व पुष्प वर्षा भी की गई।

बाइक रैली में मुख्य रूप से पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, डॉ एसपी लहरी, आनंद अग्रवाल, शैलेंद्र गुप्ता, शालू, दीपक गुप्ता, कालू, आकाश गुप्ता, राजेश झा, राहुल, विकास दिवाकर, हेमंत मित्तल, हिमांशु, संकेत, ध्रुव, कमल दिवाकर, मनीष, गौतम कुशवाहा, लाइक सिंह, प्राचीर गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, अनार सिंह, भारत सिंह वर्मा, सत्य प्रकाश, सुमित, अंकुश दुबे, दीपक, अजय, बंटी कुशवाह, राहुल, नानू, के के गांधी, मुन्नी देवी, राम लड़ेंती, योगेंद्र सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *