ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद/ प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आदेश पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल मैनेजर, महानगर अध्यक्ष अनुज भारद्वाज के नेतृत्र में व्यापार मंडल के साथ आए व्यापारियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष संयुक्त रूप से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में कहा ऑनलाइन ट्रेडिंग से करोड़ों व्यापारी व उन पर निर्भर कर्मचारी परेशान हैं। इसे तुरंत बंद किया जाए।
महामंत्री पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देता है और जन जन तक उनके जरूरत की वस्तुएं पहुंचता है। इस पर सरकार को तुरंत रोक लगानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु शर्मा, मनोज कुशवाहा नासिर भाई शमशाद भाई मनीष मिश्रा सज्जाद खान सुनील जैन राधारमण वाष्णेय गिरीश दीक्षित इमरान गजक वाले सहित अन्य कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी मौजूद रहे।