ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद/कबीर नगर निवासी सीआरपीएफ कांस्टेबल अनिल कुमार का शुक्रवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। एक सप्ताह पहले हार्ट अटैक आया था। उसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।
अनिल कुमार की तैनाती असम में थी। हार्ट अटैक के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शुक्रवार दोपहर उनकी मृत्यु हो गई। रात में उनका पार्थिव शरीर थाना उत्तर क्षेत्र के कबीर नगर स्थित निवास पर लाया गया। शनिवार सुबह सिटी मजिस्ट्रेट और सीआरपीएफ के अधिकारी उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। अनिल कुमार के दो बेटे और एक बेटी हैं। सुबह नौ बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सैकड़ों लोगों ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सीआरपीएफ जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। उनकी इस अंतिम विदाई में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सीआरपीएफ की बटालियन भी शामिल हुई थी। जवान के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है।