सठियांव।



बृहद वृक्षारोपण महा अभियान दिवस पर आगामी नौ जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने सठियांव विकास खण्ड के केरमा गांव में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने रविवार को पहुंचे और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुचने का आहवान किया। कार्यक्रम स्थल पर अभी से भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जूटने लगी है। तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही है।
सठियांव क्षेत्र के केरमा गांव में यूपीडा के भूमि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गहमा गहमी का माहौल देखा जा रहा है। जहां अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर कैम्प किए हुए हैं। तो वहीं सत्ता पक्ष के लोग भी लगातार वहां पहुंच रहे। और वहां की तैयारियो का निरीक्षण कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों से जानकारी कर रहे हैं। तत्पश्चात प्रेसवार्ता के माध्यम से जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री का सपना है। एक पेड़ मां के नाम लगाएं सभी देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने अभियान चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण कार्यक्रम में बारह हजार पौधे लगाए जायेंगे । आजमगढ़ जनपद का विकास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार हो रहा है। अभी हाल में एक्सप्रेस वे का उदघाटन किया था और आगमी नौ जुलाई को पौधरोपण कार्यक्रम में आ रहे हैं। पौधरोपण के बाद यहां जनसभा होगी । 25 हजार कार्यकर्ता जनपद के गांव गांव व गलियों से पहुंचेंगे। और मुख्यमंत्री के पौधरोपण कार्य से भविष्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरबिंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कन्नौजिया, जिलामंत्री बिभा बरनवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, सौदागर भारती, अरबिंद प्राजापति, अरुण राय, जूठन चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव के पास मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व कार्यकर्ता।